{"_id":"5c12a84a42c7925d852ab20f","slug":"41544726602-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वणिरौरा हत्याकांड का एक और आरोपी हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वणिरौरा हत्याकांड का एक और आरोपी हत्थे चढ़ा
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कोंच। नवंबर माह में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विरौरा में हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में गुरुवार को पुलिस ने एक और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन एक आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
गौरतलब है कि 8 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विरौरा में आशनाई के एक प्रकरण में खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति सुंदर सिंह पुत्र चूरामन पाल की हत्या गोली मार कर कर दी गई थी। प्रकरण में मृतक के भाई प्रेमनारायण ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर कोतवाली में दर्ज कराई थी।
पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया था। चौथे आरोपी साहब सिंह पुत्र हरदास को गुरुवार को गांव के बाहर से ही कोतवाल संजयकुमार गुप्ता ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पांचवां आरोपी जसवंत अभी भी फरार है। बता दें कि पूरे मामले में आलाधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं।