{"_id":"5b3fb8414f1c1ba1288b50c6","slug":"41530902593-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज संस्करण के लिए भी महत्वपूर्ण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्नौज संस्करण के लिए भी महत्वपूर्ण
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज संस्करण के लिए भी महत्वपूर्ण
बाइकर्स गैंग ने दंपति को लूटा
फोटो06एयूआरपी 30-थाना में मौजूद पीड़ित दंपति
फोटो06एयूआरपी 31- मौके पर मौजूद लोगों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाइकर्स गैंग ने ससुराल जा रहे दंपति को रास्ते में रोककर लूटपाट की। विरोध करने पर लुटेरों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। तभी चीख पुकार सुनकर खेतों पर काम कर रहे किसान घटना स्थल की तरफ दौड़े, लोगों को आता देख लुटेरे भाग गए। पीड़ित दंपति ने मामला दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
जनपद कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के ग्राम मुके का पुर्वा निवासी रूपेश शाक्य पुत्र नवाब सिंह शाक्य अपनी पत्नी विनीता के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। एरवाकटरा से एक किलोमीटर दूर रास्ते में खड़े बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। लुटेरों ने रूपेश की पत्नी विनीता के जेवरात लूटने लिए। रूपेश के विरोध करने पर उसकी जमकर मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। उधर दंपति की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख बाइकर्स गैंग भाग निकले। लूट का शिकार दंपति ने थाने में मामला दर्ज कराने को तहरीर दी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति ने बताया कि रूपेश शाक्य के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। लुटेराें की मारपीट से रूपेश के सिर में चोट होने के कारण उसको मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया गया है। बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेज दी गई है। जल्द ही वह हिरासत मेें होंगे।