फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   आरती की मौत गला घोटने से हुई

आरती की मौत गला घोटने से हुई

Mon, 04 Mar 2019 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
आरती की मौत गला घोटने से हुई
रुरुगंज (औरैया)। चौकी क्षेत्र के सराय महाजनान में पत्नी की करंट लगाकर हत्या किए जाने के मामले में मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या किए जाने का मामला निकला है। बिधूना कोतवाली के इंस्पेक्टर का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पकडडने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



चौकी क्षेत्र के सराय महाजनान निवासी आरती देवी (25) पत्नी रामतीर्थ राठौर की शुक्रवार की रात पति ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस मामले में मृतका के पिता राजेंद्र बाबू निवासी गंगदासपुर थाना अयाना ने कोतवाली पुलिस को पुत्री को करंट लगाकर मार डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में बिधूना कोतवाली सुधीर सिहं और रुरुगंज चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने मौके पर जांच की थी, लेकिन वारदात के हालातों को देखते हुए मौत का सही कारण नहीं बता पाए थे। इधर फोरेंसिक टीम ने भी वारदात से कुछ साक्ष्य जुटाए थे।
विज्ञापन


घटना के दूसरे दिनआरती देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें गला घोटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। बिधूना कोतवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी पति को पकड़ने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आरोपी पति अब भी फरार, पुलिस जुटी तलाश में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed