{"_id":"5b84492a42c792467641754d","slug":"31535396138-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाइक सवार युवकों ने किया छात्रा के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ाइक सवार युवकों ने किया छात्रा के अपहरण का प्रयास
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवकों ने किया छात्रा के अपहरण का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना (औरैया)। महाविद्यालय से पढ़कर घर लौट रही छात्रा का बाइक सवार युवकों ने अपहरण करने का प्रयास किया। युवकों से जूझ रही छात्रा को देख राहगीरों ने बचाया। एक युवक मौके से भाग निकला। जबकि दूसरा पकड़ लिया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास समाचार लिखे जाने तक चल रहा था।
सोमवार के कस्बा स्थित एक महाविद्यालय से बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा कालेज से घर साइकिल से जा रही थी। दोपहर ढाई बजे के करीब वह कोतवाली के अंतर्गत आने वाले बिधूना-बेला मार्ग पर स्थित बंथरा मोड़ के आगे बंद पड़े पंप के समीप पहुंची ही थी कि बिधूना की ओर से एक बाइक पर आए दो युवकों ने छात्रा को खींचने का प्रयास किया। छात्रा विरोध करते हुए युवकों से झगड़ने लगी। यह देख राहगीरों ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। भीड़ को देख भागे युवकों में एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया। उसका साथी मौके से भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की पिटाई की और घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस व छात्रा के परिवारीजनों को दी।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा व पकड़े गए युवक को कोतवाली ले आई। युवक के परिवारीजन और छात्रा के परिवारीजन कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।