फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   वीडियो में पुलिस तलाश रही उपद्रवियों को

वीडियो में पुलिस तलाश रही उपद्रवियों को

Sat, 19 Aug 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
वीडियो में पुलिस तलाश रही उपद्रवियों को
वीडियो के सहारे उपद्रवियों को तलाश रही पुलिस
विज्ञापन


दिबियापुर (औरैया)। जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में नामांकन के दौरान विधायक की गाड़ी में आग लगाने एवं उपद्रव करने वालों को पुलिस वीडियो फुटेज की मदद से तलाश रही है। इसके लिए टीमों का भी गठन किया गया है। बता दें कि घटना के बाद 11 नाम दर्ज एवं एक हजार अज्ञात के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

16 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के दौरान खासी हिंसा हुई थी। इस घटना में पूर्व सांसद प्रदीप यादव समेत 11 को नामजद किया गया था। जबकि एक हजार लोगों अज्ञात में नामजद किया गया था। अब पुलिस विभिन्न माध्यमों से बलवाइयों को चिह्नित करने में लगी है। इसमें सबसे बेहतरीन माध्यम वीडियो फुटेज बने हैं।
विज्ञापन


नामांकन के दौरान बलवे में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पुलिस कर्मियों के भी बयान लिए जा रहे हैं। इधर, पुलिस अधीक्षक ने उपद्रवियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के लिये पुलिस क्षेत्राधिकारी औरैया समेत जिले के अन्य सीओ को भी जिम्मेदारी सौंपी है। शनिवार की सुबह इस अधिकारियों ने दिबियापुर थाने में बैठक की। थानाध्यक्ष दिबियापुर, थानाध्यक्ष फफूंद व सहायल थानाध्यक्ष ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में आगामी 22 अगस्त को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान को लेकर भी चर्चा की गई। पुलिस चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले संदिग्धों पर भी बराबर नजर बनाए हुए हैं। बताते हैं कि घटना में शामिल कुछ संदिग्धों को भी पकड़कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

- जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन में हुए बवाल का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed