फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   गिरने से सिर में आई चोट से हुई हरगोविंद की मौत

गिरने से सिर में आई चोट से हुई हरगोविंद की मौत

Sun, 12 May 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
गिरने से सिर में आई चोट से हुई हरगोविंद की मौत
अजीतमल (औरैया)। अपने भाई की ससुराल में बीमार ससुर को देखने आए हरगोविंद की मौत गिरने से आई सिर में चोट के कारण हुई है। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के ग्राम पसईपुर केशमपुर निवासी हरगोविंद (25) पुत्र रामप्रकाश के भाई की ससुराल अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्ले का पुर्वां में है। गुरुवार की शाम हरगोविंद अपनी मोटर साइकिल से भाई के बीमार ससुर को देखने आया था। बीमार ससुर को देखकर वापस हो गया था लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने हाईवे से कल्ले के पुर्वा जाने वाली सड़क के किनारे हरगोविंद का शव पड़ा मिला। मोटर साइकिल टूटी हुई पड़ी थी। परिजनों ने हत्या कर शव डालने की आशंका जाहिर करते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक का मोबाइल सर्विलांस पर लगवा दिया था। कोतवाली पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार शुक्ला ने परिजनों को आश्वासन दिया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर तथा सर्विलांस रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें हेड इंजरी से मौत होना बताया गया है। इससे प्रतीत होता है कि एक्सीडेंट का केस है फिर भी अभी मोबाइल की सर्विलांस रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed