फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ससुरालीजनों ने भाई-बहन व पिता को पीटा

ससुरालीजनों ने भाई-बहन व पिता को पीटा

Sat, 24 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ससुरालीजनों ने भाई-बहन व पिता को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बेटी को लेने गए पिता-पुत्र व बहन को ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के मोहल्ला बनारसीदास निवासी वर्षा पुत्री श्याम सुंदर ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि शनिवार को ससुरालीजनों ने उसके पिता श्यामसुदंर व भाई को ससुराल मिर्जापुर गांव बुलाया। ससुर कप्तान सिंह व पति देवेंद्र सिंह ने दहेज में पचास हजार रुपये व बाइक की मांग की। जब उसके पिता श्यामसुंदर ने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उक्त लोगों ने गालीगलौज करना शुरू कर दिया और उसे घर से निकालने लगे। उसके पिता व भाई ने बीचबचाव किया तो ससुरालीजनों ने मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया और उसके व भाई-पिता के सिर पर सरिया मार दी। जिससे उसे गंभीर चोंटे आई हैं। पीड़िता ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाया कि अगर उसके पिता ने दहेज की मांग पूरी न की तो वह उसकी हत्या कर देंगे। शनिवार को वर्षा अपने पिता व भाई के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय ने जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- ससुरालीजनों ने भाई-बहन व पिता को पीटा
- दहेज में पचास हजार व बाइक मांगने का आरोप
- पुलिस ने घायलों को मेडिकल कराने भेजा
































































































































































































































































































































































































































फोटो24एयूआरपी01-पुलिस को मामले की जानकारी देते पीड़ित
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed