{"_id":"5a662ec74f1c1b514a8b50be","slug":"201516646087-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करते पुलिस ने दो ट्रैक्टर पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन करते पुलिस ने दो ट्रैक्टर पकड़े
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। सरकार के कड़े रुख के बावजूद अवैध खनन बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। आटा थाना पुलिस ने रविवार की रात अवैध खनन करते मौरंग लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा है। पुलिस ने कार्रवाई कर ट्रैक्टरों को सीज कर दिया।
आटा थाना पुलिस को रात में मुखबिर से अवैध खनन होने की सूचना मिली। जानकारी पुख्ता होने पर थानाध्यक्ष आनंद कुमार फोर्स के साथ तुरंत छापेमारी के लिए निकले। साथ उन्होंने संकट मोचन चौकी इंचार्ज रजनीश कटियार व एसआई महेश चौधरी को भी दबिश के लिए बुला लिया।
चौकी इंचार्ज ने गश्त के दौरान रिरूआ नहर के पास मौरंग से लदे दो ट्रैक्टरों को आता देखा। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस ने ट्रैक्टर के आगे लोकेशन देती चल रही एक बाइक भी पकड़ी भी पकड़ी है।
विज्ञापन
पकड़े गए ट्रैक्टर चालकों के नाम रघुराज पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम बम्हौरी, बहादुर पुत्र दिल्लीपथ निवासी ग्राम सुनहटा व संतोष पुत्र उमराव निवासी इंद्रानगर उरई बताए है। पुलिस इन तीनों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर व बाइक को लेकर थाने आई। पुलिस ने ट्रैक्टरों व बाइक को सीज कर इन तीनों के खिलाफ अवैध खनन की रिपोर्ट दर्ज कर थाने में बंद कर दिया।
लोकेशन दे रही एक बाइक भी की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो