{"_id":"5a3fde154f1c1b74698c3b76","slug":"201514135061-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की पिटाई करने पर बच्चों को पिता को बंधक बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की पिटाई करने पर बच्चों को पिता को बंधक बनाया
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायनपुर में शराब के नशे में पत्नी को पीटकर रहे पिता को उसके बच्चों ने एक कमरे में बांधकर बाहर से कुंडी लगा दी। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने कमरे में बंद अधेड़ को छुड़ाया। इसके बाद उसे कोतवाली ले आई।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गंगदासपुर हाल निवास नारायनपुर निवासी सुबोध चतुर्वेदी रविवार सुबह शराब के नशे में घर आए। नशे की हालत में घर में काम कर रही पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब पत्नी ने गालियों का विरोध किया तो उसने उसकी पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर उसके बच्चे आ गए और उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर पिता सुबोध चतुर्वेदी को बांध दिया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया।
कमरे में बंद होने के कारण सुबोध चीखने लगा। जिस पर परिजनों ने डायल 100 पुलिस को मोबाइल फोन से सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुबोध को छुड़ाया और उसे कोतवाली ले आई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि फिलहाल उन्हें तहरीर नहीं मिली है। अगर पीड़ितों की ओर से तहरीर दी जाती है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।