फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सिपाहियों को धक्का देकर भागे जुआरी, 2 लाख बरामद

सिपाहियों को धक्का देकर भागे जुआरी, 2 लाख बरामद

Thu, 22 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सिपाहियों को धक्का देकर भागे जुआरी, 2 लाख बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई । डकोर पुलिस ने कुठौंदा गांव में चल रहे जुए अड्डे पर छापा मारा। इस दौरान वहां पर भगदड़ मच गई और आठ जुआरी सिपाहियों को धक्का देकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने बताया कि पकडे़ गए चार जुआरियों को थाने लाया गया हैं, जिनके पास से दो लाख दस हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मौके से भागने वाले जुआरियों की तलाश की जा रही है। जुआ खिलाने वाले माफियाओं को भी ढूंढा जा रहा है।

गुरुवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि डकोर के कुठौंदा गांव में जुआ खेला जा रहा है। एसओ जितेंद्र तिवारी ने फोर्स के साथ अड्डे पर छापा मारा तो वहां पर अफरा तफरी मच गई। जुआरी यहां से वहां भागने लगे। एसओ ने बताया कि आठ जुआरी सिपाहियों से धक्का मुक्की करते हुए भाग निकले, जबकि चार जुआरियों को मौके से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए जुआरियों को थाने ले जाया गया, जहां तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में रकम मिली। पुलिस ने बताया कि करीब दो माह से कुठौंदा गांव में जुआ हो रहा था। काफी समय से इसकी सूचना मिल रही थी, लेकिन छापेमारी से पहले ही अड्डे में सूचना पहुंच जाती थी, इस वजह से जुआरी नहीं पकडे़ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर छापा मारा तो पुलिस ने चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए जुआरियों में विजय सिंह निवासी इंद्रा नगर उरई, चंद्रप्रताप निवासी कुसमिलिया, अमरसिंह खेड़ा कला एट, चंद्रपाल मिनौरा निवासी उरई का नाम शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नाल लेकर जुए की फड़ सजती थी।


जब भी ग्रामीण विरोध करते थे तो उनके साथ मारपीट व अभद्रता की जाती थी। कई बार थाने में भी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मौके पर आना मुनासिब नहीं समझा। यही वजह है कि जुआरियों के हौसले बुलंद हैं।

-डकोर के कुठौंदा गांव का मामला
-नाल लेकर सजती थी जुए की फड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed