{"_id":"5ba14126867a55019a1f871c","slug":"191537294630-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध से पांच हजार की टप्पेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध से पांच हजार की टप्पेबाजी
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। बीमार चल रहे पुत्र के लिए दवा लेने जा रहे वृद्ध के साथ बाइक सवार दो युवकों ने टप्पेबाजी कर ली। वृद्ध ने थाना पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कानाखेड़ा निवासी राजाराम (60) अपने गांव से कस्बा कदौरा आया और चतेला स्टैंड से पैदल अपने पुत्र चरण सिंह के आवास सिद्धार्थ नगर जाने के लिए पैदल चल दिया। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक नजदीक में आए और दादा कहकर नमस्कार किया।
इसके बाद उन लोगों ने उसे बाइक में बैठने के लिए कहा और बोले कि हम लोग भी सिद्धार्थ नगर ही जा रहे हैं। जिस पर राजाराम उनकी बाइक पर बैठ गया। जैसे ही बैरी रोड के नजदीक पहुंचे तभी बाइक सवार युवकों ने दूसरी जगह जाने का बहाना बनाकर उतार दिया। बाइक से उतरते ही वृद्ध ने जब अपनी जेब देखी तो पांच रुपये गायब व जेब कटी थी।
विज्ञापन
इस पर उसने शोर मचाया तो दुकानदार व मुहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और बाइक सवार की तलाश की पर वे नहीं मिले। वृद्ध ने बताया उसका पुत्र चरण सिंह कदौरा में रहता है और बीमार चल रहा है। उसकी दवा के लिए पैसे लेकर आया था। पैसों के साथ एक पॉलिथीन में आधार कार्ड, पहचान पत्र व दवा के पर्चे भी थे। इसकी तहरीर उसने थाना पुलिस को दी। पुलिस टप्पेबाजों की तलाश में जुट गई है।
बीमार पुत्र को दवा लिए देने जा रहा था रुपये
अमर उजाला ब्यूरो