फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   तमंचा लगा मारपीट करते हुए आशा बहुओं को लूटा

तमंचा लगा मारपीट करते हुए आशा बहुओं को लूटा

Wed, 18 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
तमंचा लगा मारपीट करते  हुए आशा बहुओं को लूटा
कालपी। चुर्खी क्षेत्र के गोराकला गांव के पास मैजिक में सवार आशा बहुओं के साथ चालक व उसके साथियों ने तमंचा लगाकर मारपीट की और फिर जेवर लूट लिए। आशा बहुएं पीएचसी बावई से मीटिंग कर अपने गांव आ रही थीं। पुलिस को देख हवाई फायर करते हुए भाग रहे लुटेरो में से मैजिक चालक को पकड़कर आशा बहुओं ने पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह का कहना है कि मामला मारपीट का है। मैजिक खराब होने पर आशा बहुएं नाराज हो गई थी, जिस पर चालक ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


चुर्खी थाना क्षेत्र के बावई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को आशा बहुओं की बैठक थी। इसमें क्षेत्र की कई आशा बहुएं शामिल होने गईं थीं। देर शाम मीटिंग समाप्त हुई तो कुछ आशा बहुएं एक मैजिक से वापस अपने अपने गांव आ रही थी। बावई से निकलकर मैजिक जैसे ही गोराकला गांव के पास पहुंची तो रात 9 बजे सुनसान इलाके में चालक ने गाड़ी रोक दी और फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन


उसके साथी आते ही आशा बहुओं से अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने तमंचा लगा मारपीट करते हुए उनके जेवर लूट लिए। इसके बाद वे लोग जान से मारने की धमकी देकर तमंचे लहराते हुए भागने लगे। इसी बीच वहां पर यूपी 100 पुलिस का वाहन पहुंच गया, जिसे देखकर लुटेरों ने हवाई फायर कर दिया। पुलिस को देख आशा बहुओं ने भाग रहे लुटेरों में से मैजिक चालक को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आशा बहुएं अंधेरा होने की वजह से अपने-अपने घर चली गई। सुबह आशा बहू उमा दुबे पत्नी अरविंद दुबे निवासी ग्राम मैनूपुर, कांती पाल पत्नी छोटेलाल निवासी ग्राम कीरतपुर, राजकुमारी पत्नी शिवाजी निवासी ग्राम गुढ़ाखास, शकुंतला देवी पत्नी रामबाबू निवासी ग्राम शेखपुर गुढ़ा, रामजानकी पत्नी रामसनेही निवासी ग्राम धरमपुर, ताराबती पत्नी सोबरन सिंह निवासी ग्राम गुढ़ाखास व विजय देवी पत्नी जगमोहन निवासी ग्राम शेखपुर गुढ़ा आदि कालपी तहसील दिवस में पहुंची।

वहां पर एसडीएम सतीश चंद्र को लूट संबंधी का शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि मैजिक चालक शैलेंद्र सिंह पुत्र भूरे उर्फ धीरेंद्र निवासी ग्राम गोराकला ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर अभद्रता की और मारपीट कर पहने हुए जेवर व नगदी छीन ली। एसडीएम ने चुर्खी थाना पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए।


पुलिस चालक शैलेंद्र से पूछताछ कर उसके साथियों के बारे में पता कर रही है, लेकिन थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला लूट का नहीं बल्कि मारपीट का है। रास्ते में मैजिक खराब हो गई थी। आशा बहुएं चालक से नाराज होने लगी तो उसने अपने साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट कर दी। उनका कहना है कि जल्द ही चालक के साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चुर्खी के गोराकला गांव के पास मारपीट कर जेवरात व नगदी लूटी
बावई पीएचसी से मीटिंग कर लौट रही थी, पुलिस को देख किया फायर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed