फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   किशोरी की मौत पर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

किशोरी की मौत पर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Tue, 27 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
किशोरी की मौत पर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)।
कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात बिधूना किशनी मार्ग पर प्रहलादपुर गांव के पास सड़क किनारे एक किशोर का शव मिला। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला बिधूना-एरवाकटरा की सीमा का होने के कारण सूचना पर एरवाकटरा थाना व बिधूना कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर, परिजनाें की ओर से किशोर के साथ लूट के बाद हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर खेत में मृतक की बाइक मिली है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव कटैया निवासी गोविंद सिंह का 16 वर्षीय पुत्र घनश्याम बाइक से बिधूना जाने की बात कहकर घर से निकला था। जहां बिधूना किशनी मार्ग पर ग्राम प्रहलादपुर के पास सड़क किनारे किशोर गंभीर हालत में पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इसी बीच वहां से गुजर रहे राहगीरों ने युवक की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को जानकारी दी। घनश्याम को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घनश्याम के शव को देखते ही उसके साथ लूट की घटना के बाद हत्या करने का आरोप लगाते हुए । उसके गले से चेन भी गायब थी। सीओ भाष्कार वर्मा सहित कई थानों का फोर्स कटैया पहुंच गया। जहां उन्होंने आक्रोशित परिजनों को देर रात तक समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


दो किमी दूर बाइक कैसे पहुंची
बिधूना-किशनी मार्ग पर प्रहलादपुर के पास सड़क किनारे मिले किशोर की बाइक घटनास्थल से दो किलो मीटर की दूरी पर स्थित लाहा के एक खेत में पड़ी मिली। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर किशोर के साथ लूट व हत्या की वारदात नहीं हुई तो फिर बाइक घटना स्थल से इतनी दूर कैसे पहुंच गई। सीओ बिधूना भास्कर वर्मा ने बताया कि रविवार देर रात किशोर की गायब बाइक को एक खेत से बरामद कर लिया गया है। वहीं मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। ऐसे में कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। फिलहाल अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसकी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- किशोर का शव सड़क किनारे मिला
- घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर खेत में पड़ी मिली बाइक
- परिजनों ने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया






































































































































26एयूआरपी31-खेतों की झाड़ियों में मिली बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed