{"_id":"5a43d5344f1c1b35338b52ab","slug":"191514394932-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के मित्र की फेसबुक पर अश्लील चित्र देख पति भड़का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के मित्र की फेसबुक पर अश्लील चित्र देख पति भड़का
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया)। नगर से सटे एक गांव में मंगलवार की शाम नवविवाहिता
के फेसबुक पर आपत्तिजनक चित्र देखकर पति भड़क गया और पत्नी को जमकर फटकार लगाई। डांट से क्षुब्ध पत्नी ने कमरा बंद कर लिया। इस पर पति ने यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस ने किसी प्रकार से महिला को बाहर निकाला। पति पत्नी एवं परिजनों के बीच बुधवार को थाने पर पंचायत चली। हालांकि निष्कर्ष नहीं निकल पाया।
नगर से सटे उमरी मौजा के मजरा भटपुरा में रहने वाले युवक ने बताया उसकी शादी लगभग 10 माह पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी अक्सर अपने दोस्तों से फोन पर बात करती रहती है। मना करने पर तरह तरह की धमकी दिया करती है। महिला को कई बार अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की फोटो भेजते देखा गया। मंगलवार की शाम करीब 6 बजे महिला अपने मोबाइल से अपने एक मित्र के फेसबुक पर अश्लील पोस्ट कर रही थी। इस पर उसको डांट दिया।
महिला ने बुधवार की सुबह कमरा बंद कर लिया। पति को शक हुआ कि पत्नी ने फांसी लगा ली। पति ने तुरंत यूपी 100 को फोन किया। किसी प्रकार से महिला को बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। पति, पत्नी एवं दोनों के ससुरालीजनों के बीच पूरे दिन पंचायत चलती रही। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला।