फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बसपा नेता की पुत्री ने फांसी लगाकर दी जान

बसपा नेता की पुत्री ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 15 May 2019 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
बसपा नेता की पुत्री ने फांसी लगाकर दी जान
दिबियापुर (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुजानपुर में मंगलवार रात बसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने तड़के तीन बजे शव का खेत में दाह संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर जलती हुई चिता मिली। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि बेटी की शादी कानपुर में तय की गई थी। लड़की को लड़का पसंद नहीं था। इस कारण उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

ग्राम सुजानपुर में बसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश विमल परिवार संग रहते हैं। बेटी शिवानी (18) बीए करने के साथ मांटेसरी स्कूल में पढ़ाती थी। मंगलवार रात उसने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना बुधवार को तड़के तीन बजे गांव के एक खेत में शव का दाह संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे यूपी डायल 100 के सिपाहियों को जलती हुई चिता मिली। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह राठौर और ककोर चौकी इंचार्ज रजनीश ने श्रीप्रकाश विमल से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि लड़की की शादी कानपुर के एक युवक से तय हुई थी। चार-पांच दिन पहले गोद भराई हुई थी। लड़की को लड़का पसंद नहीं था। बेटी को जानकारी हुई थी कि लड़का शराब पीता है इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। इस बारे में एसपी हरीश चंदर का कहना है कि परिजनों ने लड़की को लड़का पसंद न होने की बात बताई है। इस कारण ही उसने आत्महत्या की है। अगर परिजन किसी भी प्रकार की तहरीर देते हैं तो उसी आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन



दो साल पहले थे जिला उपाध्यक्ष
दिबियापुर (औरैया)। बसपा के जिलाध्यक्ष इंद्रेश शाक्य का कहना है कि दो वर्ष पूर्व तक श्रीप्रकाश विमल बसपा के जिला उपाध्यक्ष रहे। बीमार होने के कारण उन्होंने कोई पद नहीं लिया। वर्तमान में भी वह पार्टी से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








फोटो 15 एयूआरपी 11- मृतका शिवानी फाइल फोटो


बसपा के पूर्व पदाधिकारी की बेटी ने दी जान
परिजनों ने तड़के तीन बजे किया दाह संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed