{"_id":"5b6743614f1c1ba23e8b5495","slug":"181533494113-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की हत्या कर मार डालने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता की हत्या कर मार डालने का आरोप
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
- मां की तहरीर पर ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पाता (औरैया)। क्षेत्र के फकीरे का पुरवा में नवविवाहिता की ससुराल में मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगा पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कन्नौज जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र के गांव फुलवारी निवासी तारा देवी स्व. रामप्रकाश ने अपनी पुत्री पूनम (21) की शादी 19 अप्रैल 2018 को फफूंद थाने की पाता चौकी के गांव फकीरे का पुरवा निवासी संतोष उर्फ सरपंच पुत्र महाराम के साथ की थी। शादी के दौरान उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज भी दिया था। शादी के बाद ससुरालीजन 50 हजार रुपये नगद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। शनिवार की शाम चार बजे गांव के लोगों ने पूनम की मां को फोन कर बताया की उसकी पुत्री की मौत हो गई है। वह फकीरे का पुरवा पहुंचे तो सभी लोग फरार थे। पूनम का शव नीचे जमीन पर पड़ा था। मां तारादेवी ने मृतका के पति संतोष उर्फ सरपंच, जेठ अहिबरन, संजीव व राजीव पुत्र अहिबरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाने पहुंचे अजीतमल सीओ लालता प्रसाद शुक्ला ने भी मामले की जांच की।
विज्ञापन
इनसेट
जेठ के लड़के से हुई थी कहासुनी
पाता (औरैया)। मृतका पूनम की बड़ी बहन प्रीति की शादी संतोष के बड़े भाई खुशीलाल से हुई है। प्रीति ने बताया कि शुक्रवार की रात पूनम का जेठ अहिबरन के पुत्र संजीव से कहासुनी हुई थी। संतोष भी मौके पर था। इसके बाद दोपहर ढाई बजे वह दवा लेने अछल्दा गई थी। तभी गांव के ही लोगों ने उसकी बहन की मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
रेलवे पटरी किनारे मिला महिला का शव
पाता (औरैया)। पाता गांव के सामने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की पटरी के पास एक 38 वर्षीय महिला का शव रविवार सुबह पड़ा पाया गया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। रेलवे ने मेमो द्वारा पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे पाता चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका लाल-गुलाबी हरी पट्टी की साड़ी पहने हुए थी।