फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   प्राइवेट बस में सफर के दौरान युवक ने पी डाई कर रहे युवक ने डाई पी

प्राइवेट बस में सफर के दौरान युवक ने पी डाई कर रहे युवक ने डाई पी

Wed, 21 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट बस में सफर के दौरान युवक ने पी डाई कर रहे युवक ने डाई पी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)। पत्नी से झगड़ा कर घर से दिल्ली के लिए निकले युवक ने प्राइवेट बस में सफर के दौरान जहरीला पदार्थ खा लिया। रास्ते मेें परेशानी होने पर युवक ने खुद ही कंडक्टर को जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी। इस पर गाड़ी में मौजूद यात्रियों ने रास्ते में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को अजीतमल कोतवाली पहुंचाया। जहां पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसका उपचार किया। जहां आराम मिलने पर उसे गंतव्य को जाने दिया।

कालपी से विश्वनाथ ट्रैवल्स एजेंसी की एक बस दिल्ली के लिए सवारी लेकर रवाना हुई। अभी बस औरैया के पास पहुंची ही थी कि तभी उसमें सवार एक युवक की तबियत बिगड़ने लगी। इस पर गाड़ी में मौजूद अन्य यात्रियों ने युवक से बात की तब उसने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इतना सुनते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चालक व कंडक्टर ने बस में मौजूद प्राथमिक चिकित्सा करते हुए युवक को अजीतमल कोतवाली पहुंचाया। जहां कंडक्टर ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस पर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ने तत्काल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित युवक ने अपना नाम पवन कुमार राठौर (22) निवासी कालपी बताया। पूंछने पर युवक ने बताया कि उसने डाई पी है। डाई पीने के पीछे युवक ने कारण बताते हुए कहा कि उसकी पत्नी से उसका झगड़ा हो गया था। जिसके चलते उसने गुस्से में आकर डाई पी ली है। उसने अपने मोबाइल से अपने घर पर भी खबर कर दी। वहीं डाक्टरों ने युवक को प्राथमिक उपचार के गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बस में सवार युवक की हालत बिगड़ गई थी। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है उसके परिवारी जन भी मौके पर पहुंच गए थे। जिन्हें पीड़ित युवक को सौंप दिया गया है। वहीं परिवारिकजनों के अनुसार घर से वह दिल्ली के लिए निकला था। फोन पर उसकी मां से उसकी कोई बात हुई थी। जिससे डाई पीने की बात पता चली थी। डाई पीने का कोई पुख्ता कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


- बस में सफर के दौरान युवक ने डाई पी
- पत्नी से झगड़ा करके घर से दिल्ली के लिए निकलते समय युवक ने दिया घटना को अंजाम
- परेशानी हुई तो कंडक्टर को दी जानकारी, पुलिस ने कराया भर्ती


























































































































































































































































































































































फोटो नंबर: 8- सीएचसी में भर्ती युवक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed