{"_id":"59ce8f2f4f1c1ba0538b4fb1","slug":"181506709295-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में पचास हजार की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में पचास हजार की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। दहेज में पचास हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके आकर आपबीती बताई। शुक्रवार को पीड़िता की मां ने महिला थाने में चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एरवाकटरा क्षेत्र के सुरेंदा निवासी सीमा देवी पत्नी सामल सिंह ने महिला थाना में तहरीर दी। इसमें बताया कि उसने अपनी बेटी सोनी की शादी मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र के गांव अतलूपुर निवासी अरुण जादौन से की थी।
शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसकी बेटी को दहेज के लिए ताना मारने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती। ससुरालीजन पचास हजार की मांग करने लगे। विवाहिता ने मायके वालों को बताया तो उन्होंने दहेज दे पाने में असमर्थता जताई। पिछले दिनों विवाहिता से मारपीट की गई।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अरुण जादौन, ससुर रामपाल, देवर मुकेश, जेठानी विपिन देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला थानाध्यक्ष दीपा सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।