{"_id":"59ca8a034f1c1b7a548b4813","slug":"181506445827-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी महिला की सैंफई अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से झुलसी महिला की सैंफई अस्पताल में मौत
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
एरवाकटरा (औरैया)। क्षेत्र के गांव देईपुर में दो दिन पहले आग से झुलसी महिला की सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने थाने में ससुरालियों के खिलाफ जलाकर मार डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, रिपोर्ट दर्ज होते ही ससुरालीजन फरार हो गए हैं।
औरैया के गांव फरीदपुर निवासी हाकिम सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी अर्चना की शादी देईपुर निवासी अरविंद कुमार के साथ छह अप्रैल 2016 को हुई थी। मगर शादी के बाद से ससुरालीजन उसकी बेटी और दहेज की मांग कर रहे थे। इस दौरान उसकी बेटी गर्भवती हो गई तब भी ससुरालीजन मारपीट कर रहे थे। पिछले माह चालीस हजार ससुरालियों को दिए।
20 दिन पहले ही बेटी ने बच्ची को जन्म दिया था। ससुराली और दहेज की लगातार मांग कर रहे थे। उसने और दहेज देने में असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने उसकी बेटी को 24 सितंबर को जला दिया। गंभीर हालत में उसे सैफई में भर्ती कराया गया। जहां पर सोमवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। अब ससुरालीजन फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अरविंद, ससुर सर्वेश, सास शीला, देवर सोनू व ननद रागिनी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर दी है। ससुराली घर से ताला डालकर फरार हो गए है।