{"_id":"59c6a7164f1c1b2b688b6335","slug":"181506191126-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची दीवार गिरने से दो बहनें दबीं, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची दीवार गिरने से दो बहनें दबीं, एक की मौत
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र में सगी बहनों पर कच्ची दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दो बहनों को निकाला और जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान छोटी बहन की मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन को भी काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी दाउदपुर में शुक्रवार शाम से रुक रुक कर बारिश हो रही थी। बारिश से गांव के ही राजकुुमार के मकान की कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी। शनिवार सुबह करीब 8 बजे राजकुमार की बेटियां शिमला (15) और उर्मिला (17) घर के आंगन में बैठी थी, तभी अचानक कच्ची दीवार ढह गई।
दीवार ढहने से शिमला व उर्मिला मलबे में दबकर घायल हो गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर इलाज के दौरान शिमला की मौत हो गई।
विज्ञापन
मलबे की चपेट में आकर उर्मिला भी घायल हो गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाल महाराज सिंह का कहना है कि मामला हादसे का है, फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दीवार बारिश के कारण कमजोर हो गईं थीं। इसलिए प्रशासन से मुआवजे की मांग भी की जाएगी।
-जालौन के ग्राम सिहारी दाउदपुर का मामला
अमर उजाला ब्यूरो