फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ससुरालीजनों पर अपहरण करने का आरोप लगा दी तहरीर

ससुरालीजनों पर अपहरण करने का आरोप लगा दी तहरीर

Wed, 17 Apr 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
ससुरालीजनों पर अपहरण करने का आरोप लगा दी तहरीर
औरैया। कांशीराम कॉलोनी निवासी एक महिला ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर ससुरालीजनों पर अपहरण करने व जेवरात लूटने का आरोप लगाया है। तहरीर में पीड़िता ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन



ग्राम कखावतू स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी प्रीति पुत्री किशोरी लाल ने मंगलवार को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी लगभग आठ साल पहले कानपुर नगर के मोहल्ला जरौली में हुई थी। शादी के एक साल बाद उसके ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी करने में जब उसने असमर्थता जता दी तो उसके ससुरालीजनों ने 15 मार्च 2019 को मारपीट कर बेहोश कर घर के बाहर डाल दिया। जब उसे होश आया तो उसने पिता को फोन पर दी। पिता उसे कखावतू ले गए। 6 अप्रैल की दोपहर लगभग 12 बजे कखावतू में अकेली थी। तभी उसका पति अन्य साथियों के साथ पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। साथ ही घर में रखे जेवरात व मकान बनवाने के लिए रखे 50 हजार रुपये ये लोग लूट लिए।
विज्ञापन


उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर जान से मारने की नीयत से वाहन में डालकर अगवा कर ले गए। जब इसकी जानकारी उसके माता-पिता को हुई तो उन्होंने तत्काल यूपी 100 पुलिस को फोन से सूचना दी। पुलिस ने उसे बदायूं जिले के थाना ओसामा क्षेत्र के ग्राम राजा का नगला से ढूंढ लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी पुलिस ने अपहर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उसने अपहर्ताओं द्वारा पुलिस को पैसा भरने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed