फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   आबकारी अधिकारियों ने दी दबिश

आबकारी अधिकारियों ने दी दबिश

Sat, 16 Mar 2019 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
आबकारी अधिकारियों ने दी दबिश
औरैया। जिले में आबकारी विभाग के अधिकारियों ने छापे मारे। आबकारी अधिकारी व आबकारी निरीक्षक ने एरवाकटरा व दिबियापुर क्षेत्र में छापे मारे। एक किराने की दुकान से 46 पौवे देसी शराब के बरामद किए। देर रात तक चले अभियान के दौरान क्षेत्र के अधिकांश ठेकों की जांच की गई।
विज्ञापन



गुरुवार को जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक भीम कुमार व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो देवेंद्र सिंह ने एरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला पहरा में दबिश दी। इस दौरान किराने की दुकान से 46 पौवे शराब अन्य प्रांत के बरामद किए। इस मौके पर टीम ने दुकान संचालक किशोरी लाल को गिरफ्तार किया। इसके अलावा आबकारी टीम ने नेविलगंज, रुरुगंज, एरवाकटरा, अछल्दा में देसी, विदेशी व बीयर की दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


विक्रेताओं का परिचय पत्र मिलान किया। साथ ही निर्धारित दर से अधिक पर बिक्री न करने की हिदायत दी। अन्नपूर्णा ढाबा, न्यू राही ढाबा एंड रेस्टोरेंट, लक्ष्मी ढाबा, फौजी ढाबा, मोहन ढाबा, महादेव ढाबा, मामा ढाबा आदि का निरीक्षण किया। आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी ने प्रधान आबकारी सिपाही प्रदीप शिवहरे व कमल चतुर्वेदी के साथ दिबियापुर, ककोर स्थित देशी, विदेशी व बीयर ठेकों के अलावा सल्लापुर स्थित देशी शराब ठेका का निरीक्षण किया। बताया कि निरीक्षण के दौरान रजिस्टर व स्टॉक का मिलान किया गया। मौजूद स्टॉक का बैच नंबर मिलाया गया। साथ ही मौजूद स्टॉफ को किसी भी हालत में नियमों का उल्लंघन कर शराब की बिक्री न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आबकारी निरीक्षक ने दिबियापुर, ककोर व सल्लापुर में मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed