फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पुलिस ने भोर में पछैया बस्ती में मारा छापा

पुलिस ने भोर में पछैया बस्ती में मारा छापा

Tue, 12 Feb 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने भोर में पछैया बस्ती में मारा छापा
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित पछैयां बस्ती में कोतवाली पुलिस ने सोमवार को भोर अवैध शराब कारोबारियों के घरों पर छापेमारी की। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। घर की तलाशी में 50 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के औजार व भट्ठी बरामद की। छापेमारी के दौरान एक हजार किलोग्राम लहन नालियों में बहाया गया। उधर, भोर में छापामारी होते देख बस्ती के अन्य घरों में सो रहे लोग घर छोड़कर इधर-उधर भाग निकल। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सहारनपुर और कुशीनगर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन अवैध शराब कारोबारियों की धरपकड़ को पूरी सक्रियता से जुटा हुआ है। तीसरे दिन चलाए गए अभियान में कोतवाली इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने पुलिस बल के साथ शहर की पछैयां बस्ती में भोर छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस के अचानक बस्ती में पहुंचने की जानकारी होते ही बस्ती के घरों में मौजूद शराब कारोबारी घर छोड़कर इधर-उधर भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को शराब भट्ठी समेत गिरफ्तार कर लिया। घर की तलाशी के दौरान 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा छापेमारी में लगभग एक हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि सहारनपुर, कुशीनगर जैसी घटनाएं औरैया में न हो इसके लिए पूरी सक्रियता से पुलिस टीम अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ने व जेल भेजने में जुटी हुई है। उन्होंने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें आसपास के घरों व मोहल्लों में अवैध शराब बनाकर बेचने वालों की जानकारी हो तो वह उनके मोबाइल नंबर 9454402883 पर फोन से जानकारी दे। उन्होंने कहा कि जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed