फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   किशोर की मौत में एक नामजद सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

किशोर की मौत में एक नामजद सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 27 Feb 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
किशोर की मौत में एक नामजद सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)।
कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले प्रहलादपुर-भटौली के बीच एक किशोर गंभीर हालत में पुलिस को मिला था। जिसको अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इस घटना में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित चार के खिलाफ लूट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश करने में जुटी है।

थाना एरवाकटरा के गांव कटैया मौजा बढिन निवासी शीलेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई 25 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे गिट्टी, मौरंग व सीमेंट लेने के लिए 20 हजार रुपये लेकर बाइक से बिधूना गया था लेकिन भटौली के पास उसकाभाई घायल अवस्था में पुलिस को मिला था। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद मृतक की जेब से रुपये व गले से सोने की चेन नदारद थी। मृतक के भाई ने इस प्रकरण में गांव के ही बीपी व तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी बताए जा रहे युवक की पुलिस तलाश कर रही है। इसके लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की है। वहीं सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।
विज्ञापन


- किशोर की मौत में एक नामजद सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज
- मकान निर्माण के लिए बीस हजार रुपये लेकर बिधूना सामान लेने जा रहा था






























































































































































































फालोअप-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed