फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   महिला को कार में डालकर ले गए, बंधक बनाकर किया गैंगरेप

महिला को कार में डालकर ले गए, बंधक बनाकर किया गैंगरेप

Sun, 10 Dec 2017 06:13 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
महिला को कार में डालकर ले गए, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर दस नवंबर को जबरदस्ती कार में ले जाकर बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने बीस हजार रुपये, जेवर व लैपटाप भी छीन लिया। कोतवाली पुलिस वे रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़िता ने शिकायती प्रकोष्ठ को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही मनोज, अभिलाष व गुलाब सिंह बीते दस नवंबर को उसे धोखे से गाड़ी में बिठाकर कानपुर ले गए। कानपुर में इन लोगों ने उसे बंधक बनाकर कमरे में रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उक्त लोगों ने उससे बीस हजार रुपये, लैपटाप व जेवर भी छीन लिए। किसी तरह वह उनके चंगुल से जान बचाकर भागकर आई। शिकायत प्रकोष्ठ ने तहरीर को कोतवाली पुलिस के पास भेजा। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी कोतवाली विष्णु गौतम ने बताया कि शिकायत प्रकोष्ठ के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी महिला कोतवाली नहीं आई है जिससे मामला स्पष्ट नहीं है। मामला संदिग्ध समझ में आ रहा है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप
-नगदी, जेवर व लैपटाप भी छीन लेने का भी लगाया आरोप
-शिकायत प्रकोष्ठ के निर्देश पर कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed