{"_id":"5d0938148ebc3e2ad96e144f","slug":"15608852547-auraiya-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से इलाज कराकर पुत्री को लेकर वापस लौटे थे परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली से इलाज कराकर पुत्री को लेकर वापस लौटे थे परिजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या की वारदात से व्यापारियों में आक्रोश
औरैया। यमुना रोड बदनपुर मोहल्ले में लोहा व्यापारी की हुई हत्या की जानकारी परिजनों को तब हुई जब वह बीमार पुत्री को दिल्ली से दिखाकर घर वापस पहुंचे। जहां कमरे में गेट के पास लोहा व्यापारी को लहूलुहान पड़ा पाया। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को फोन से सूचना दी। उधर घटना को लेकर व्यापारियों में खासा आक्रोश रहा।
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र मयंक ने बताया कि उनकी बहन सोना कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उसका इलाज दिल्ली में चल रहा था। जहां से वह अपनी बहन को दिखाने के बाद वापस अपने घर मंगलवार को तड़के सुबह साढ़े तीन बजे पहुंचे। इस दौरान सोना के अलावा उसकी मां लक्ष्मी देवी व एक बहन साथ में थी। बताया कि घर पहुंचने पर उसने अपने पिता को कमरे के गेट के पास लहूलुहान अवस्था में पाया। जिस पर तत्काल यूपी डायल 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
औरैया। व्यापारी सुभाष चंद्र पुरवार का हत्यारोपी नीरज उर्फ अजय ने चार-पांच माह पहले से ही दुकान पर काम करने आना शुरू किया था। पुलिस की मानें तो घटना वाली रात लगभग नौ-दस बजे वह चुपचाप दुकान के अंदर घुस गया। जहां व्यापारी सुभाष चंद्र जैसे ही दुकान के रास्ते बनी सीढिय़ों से ऊपर अपने घर पहुंचे। तभी मौका पाकर पीछे से नीरज ने जाकर लकड़ी का डंडा मारकर उनके सिर पर मार दिया। जिससे व्यापारी लहूलुहान होकर वहीं गिर गए।
विज्ञापन
औरैया। लोहा व्यापारी की हत्या की जानकारी होते ही घटना स्थल पर पहुंची एसपी सुनीति ने लोकल इंचार्ज के मौजूद होने की बात पूछी। तभी घटनास्थल पर सिविल ड्रेस में मौजूद ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज ने एसपी के सामने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दिखाई, इसी बीच बिना वर्दी के चौकी इंचार्ज को देखकर एसपी ने उनकी जमकर क्लास लगाई।
औरैया। लोहा व्यापारी हत्याकांड में मृतक के घर पहुंची एसपी सुनीति ने स्वॉट टीम की उपस्थिति की जानकारी की। जिस पर बताया गया कि उक्त टीम अभी नहीं आई है। इस पर एसपी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मैं खुद पहुंच चुकी हूं लेकिन स्वॉट टीम अभी तक नहीं पहुंची। एसपी को नाराज होते देख तत्काल स्वॉट टीम को फोन से जानकारी देकर उन्हें घटना स्थल पर बुलाया गया।