फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नशेबाजी के दौरान हुए झगड़े में गोली मारकर की थी हत्या

नशेबाजी के दौरान हुए झगड़े में गोली मारकर की थी हत्या

Sun, 16 Jun 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
नशेबाजी के दौरान हुए झगड़े में गोली मारकर की थी हत्या
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम तेहराजपुर में चार दिन पहले बरात में गोली मारकर हत्या किए जाने का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन




ग्राम तेहराजपुर में गत 11 जून की रात इटावा निवासी रामपूजन दोहरे के पुत्र वीरभान की बरात गांव निवासी रामनरायन के यहां आई थी। रामनरायण की पुत्री गीता की शादी वीरभान से होनी थी। इसी बरात में दूल्हे के रिश्ते का बहनोई अशोक नगर इटावा निवासी मनोज पुत्र रामबाबू भी आया था। बरात में शामिल मुलायम सिंह (41) पुत्र बनवारी लाल और आरोपी मनोज कुमार पुत्र रामबाबू दोहरे के बीच बंबे की पुलिया के पास शराब पीने को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। इसी बीच नशे की हालत में मनोज ने देशी पिस्टल से मुलायम सिंह पर एक के बाद एक तीन फायर झोंक दिए। मुलायम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन



दूल्हा वीरभान व बराती सभी वहां से भाग निकले थे। इस प्रकरण में एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए अछल्दा थानाध्यक्ष शशांक राजपूत ने सर्विलांस टीम प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार व मनीष कुमार की मदद से हत्यारोपी मनोज कुमार निवासी अशोक नगर इटावा को शनिवार को अछल्दा क्षेत्र में घसारा-भर्थना नहर मार्ग से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल व एक कारतूस के अलावा घटना में उपयोग की गई एक कार भी बरामद की है। एएसपी ने बताया कि उक्त हत्यारोपी पर 2000 में हुई एक हत्या के मामले में भी इटावा में मुकदमा दर्ज है। उन्होंने हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम का पांच हजार रुपये दिए जाने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरात के दौरान नशेबाजी में हुई मुलायम सिंह की हत्या के हत्यारोपी मनोज कुमार ने बताया कि मृतक मुलायम सिंह और वह दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। इस हादसे का उसे बहुत ही मलाल है। वहीं दोस्त की मौत होने से उसके बच्चे भी अनाथ हो गए हैं। कहा कि जेल से छूटकर आने के बाद वह अपने दोस्त के बच्चों के लिए जो भी संभव होगा मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed