फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पहली बीवी को छोड़कर दूसरी महिला से रचाई शादी

पहली बीवी को छोड़कर दूसरी महिला से रचाई शादी

Tue, 28 May 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
पहली बीवी को छोड़कर दूसरी महिला से रचाई शादी

विज्ञापन
औरैया। शहर के बनारसीदास निवासी एक महिला ने पति पर दूसरा विवाह करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पत्नी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पति के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।


बनारसीदास निवासी रूबी देवी ने सोमवार को कलक्ट्रेट कार्यालय पर डीएम अभिषेक सिंह मीणा को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा कि 11 फरवरी 2015 को उसकी शादी सैनिक कालोनी निवासी चरन सिंह पुत्र गुरुनारायण के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। इसे लेकर न्यायालय में दहेज प्रताड़ना तथा घरेलू हिंसा का वाद चल रहा है। विपक्षी जानबूझकर उसे घर में नहीं रखना चाहते। समाचार पत्रों के माध्यम से उसे दूसरा विवाह करने की जानकारी मिली। इस पर वह और उसका पिता पति के घर पहुंचे तो वहां मौजूद महिला ने खुद को चरन सिंह की पत्नी बताया। इस पर रूबी ने बताया कि उसका अभी तलाक नहीं हुआ है वह दूसरी शादी कैसे कर सकता है। इस पर पति चरन सिंह व अन्य परिवारीजनों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी तथा जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित महिला ने डीएम से ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed