{"_id":"5c0eac36bdec224176131e2a","slug":"151544465462-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों के बीच चले ईंट पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों के बीच चले ईंट पत्थर
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इकौरापुर में घर के दरवाजे लगी सोलर लाइट उतरवाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में ग्राम इकौरापुर निवासी नरेश फौजी पुत्र लालशाह ने बताया कि उसके दरवाजे सोलर लाइट लगी हुई थी। ग्राम प्रधान होम सिंह पुत्र गजराज सिंह के निर्देश पर लाइट उतारी जाने लगी। जब उसने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष के आधा सैकड़ा लोग उसके घर के बाहर पहुंचे और मारपीट करने लगे। इस पर उसके भाई अखिलेश ने बचाव किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बताया कि इस दौरान उक्त लोगों ने उन लोगों के ऊपर ईंट-पत्थर भी फेंके जिससे वह घायल हो गए।
उधर दूसरे पक्ष के प्रधान होम सिंह ने नरेश फौजी व अखिलेश के खिलाफ तहरीर देते हुए कहा कि उनकी ओर से गांव में सोलर लाइट लगवाई जा रही थीं। तभी उक्त दोनों लोग सोलर लाइट को जबरन अपने दरवाजे लगवाने को लेकर उनसे झगड़ने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त लोग लड़ाई पर आमादा हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पक्ष की ओर से पंद्रह लोगों व नरेश फौजी पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।