{"_id":"5c9e602dbdec2213fd299b58","slug":"141553883181-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र से निकली रोशनी की लाश का दूसरे दिन हुआ पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्र से निकली रोशनी की लाश का दूसरे दिन हुआ पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के कस्बा खानपुर में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में कब्र से शव निकलवाए जाने के मामले में दूसरे दिन एक लेडी डॉक्टर समेत तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न निकलने की वजह से विसरा सुरक्षित रखा गया है। हालांकि इस बात की अधिकारिक पुष्टि किसी अधिकारी ने नहीं की है। पोस्टमार्टम के बाद युवती के शव को उसके ननिहाल पक्ष को सौंप दिया गया और शुक्रवार की शाम को मुस्लिम रीति रिवाज के चलते कफन दफन कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव खानपुर में सात दिन पूर्व 23 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20 वर्षीय युवती रोशनी की मौत होने पर मृतका के पिता मुन्ना ने शव को पहने हुए कपड़ों में ही एक चादर में लपेट कर गांव के बाहर गिहार समाज के एक श्मशान में कब्रनुमा गड्ढा खोदकर शव दफना दिया था और घर से अपनी दूसरी बीवी पप्पी के साथ गायब हो गया था। ननिहाल पक्ष की ओर से युवती की हत्या की आशंका जताते हुए 25 मार्च को पोस्टमार्टम कराने का प्रार्थनापत्र दिया था। रोशनी की मौत के छठवें दिन गुरुवार को डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार औरैया प्रेमचंद्र पांडेय की मौजूदगी में थाना पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस दौरान नायब तहसीलदार ने सीएमओ को भेजी अपनी रिपोर्ट में डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराए जाने की संस्तुति की थी। कागजी कार्यवाही में देरी हो जाने की वजह से गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शुक्रवार को सुबह सीएमओ के आदेश पर तीन डॉक्टरों, जिसमे एक महिला डॉक्टर भी शामिल थी, के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी।
रोशनी की संदिग्ध हालात में मौत पर ननिहाल पक्ष ने किसी के खिलाफ अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। लड़की के मामा हाजी मोहम्मद हनीफ व बड़े बहनोई परवेज ने बताया कि जिस तरह आनन फानन में लड़की को दफनाया गया वह संदेहजनक है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद मामला और भी स्पष्ट हो जाएगा। सीएमओ एके राय ने बताया कि रिपोर्ट गोपनीय है। जांच करने वाले डॉक्टरों द्वारा रिपोर्ट संबंधित उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना फफूंद सुदीप मिश्रा ने बताया कि अभी तक उनके पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आयी है। जैसे ही रिपोर्ट आती है उसके आधार पर कार्रवाई को बढ़ाया जाएगा।