फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दादी को बंधक बना पौत्र को पीटा, लूटपाट

दादी को बंधक बना पौत्र को पीटा, लूटपाट

Tue, 23 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
दादी को बंधक बना पौत्र को पीटा, लूटपाट
कदौरा। कुशमरा बावनी गांव में लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने दादी को कमरे में बंधक बनाने के बाद पौत्र के सिर पर राड मारकर लहूलुहान कर दिया। फिर बदमाश घर से आधा किलो चांदी व नगदी लूट ले गए। इससे पहले बदमाश पड़ोस के एक घर में चोरी कर आए थे, जहां से उन्होंने नगदी व कुछ सामान चोरी किया था। घायल किशोर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। सुबह एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ कालपी सुबोध गौतम व फोरेंसिक टीम को साथ लेकर गांव पहुंचे और जांच पड़ताल की। एएसपी का कहना है कि एक घर के बाद दूसरे घर में लूटपाट करने के दौरान युवक व उसकी दादी के जागने पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुशमरा बावनी निवासी बद्रीप्रसाद के घर रविवार की रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। बद्रीप्रसाद अपनी पत्नी के साथ महोबा एक शादी में गए थे। घर में उसका बेटा सागर व मां रामकली थी। छत के रास्ते बदमाश घर में घुस आए तो आहट पाकर बरामदे में सो रही रामकली की आंख खुल गई। आंगन में बदमाशों को खड़ा देखकर रामकली ने सागर को आवाज लगाई।
विज्ञापन


दादी की आवाज सुनकर सागर कमरे से बाहर आया तो बदमाश उस पर टूट पड़े। बदमाशों ने पहले तो उसे लात घूसों से पीटा फिर उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर चोट आने की वजह से सागर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाशों ने रामकली को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर बक्से से आधा किलो चांदी व 10 हजार रुपये पार कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सागर के शोर मचाने पर बदमाश छत के रास्ते से ही भाग निकले। लूटपाट की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण दौड़कर बद्रीप्रसाद के घर पहुंचे। उधर लूटपाट की खबर सुनकर पड़ोस की ही सुखरति पत्नी स्व. रामस्वरूप रोती हुई दौड़कर आई। उसने अपने घर भी चोरी होने की बात बताई। दरअसल बदमाशों ने बद्रीप्रसाद से पहले उसके घर पर धावा बोला था। सुखरति ने बताया कि उसकी बहू के बच्चा हुआ था, जिससे वह उसके पास कमरे में सो रही थी।

छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश बक्से में रखे 5 हजार रुपये नगद व अन्य सामान चोरी कर ले गए। एक साथ दो घरों में लूटपाट की घटना से ग्रामीण दहशत में आ गए। वहीं घायल सागर ने पुलिस को फोन कर सूचना दी तो कदौरा थाने से फोर्स गांव पहुंच गया और जांच शुरू की। सुबह एएसपी, सीओ कालपी व फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच पड़ताल की।


फोरेंसिक टीम ने अपने स्तर से जांच कर बदमाशों के फिंगर व फुट प्रिंट आदि लिए। साथ ही घायल सागर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा गया। एएसपी का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। साथ ही गांव के कुछ संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

कदौरा के ग्राम कुशमरा बावनी में बदमाशों का दुस्साहस
पड़ोस के घर पर हाथ साफ किया, पहुंची फोर्स व फोरेंसिक टीम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed