फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पेपर दिलाने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्री को लोडर ने मारी टक्क र, छात्रा की मौत

पेपर दिलाने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्री को लोडर ने मारी टक्क र, छात्रा की मौत

Sat, 16 Feb 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
पेपर दिलाने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्री को लोडर ने मारी टक्क र, छात्रा की मौत
सहार (औरैया)। बाइकसवार पिता-पुत्री को एक लोडर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने सहार के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां छात्रा ने दम तोड़ दिया। पिता को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन



सहायल थाना क्षेत्र के उपरेगा गांव निवासी सतीश कुमार शुक्रवार को दोपहर पुत्री छाया को इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाने बाइक से श्रीराम बिटानी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज मीरपुर जा रहे थे। याकूबपुर सहायल मार्ग के उपरेगा मार्ग पर पीछे से एक लोडर लेकर आ रहे चालक कल्लू पुत्र ज्ञान सिंह निवासी उपरेगा ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पिता-पुत्री को सहार के अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। चालक लोडर छोड़कर भाग निकला। छाया ने सहार अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सतीश कुमार को डॉक्टरों ने गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया है। पिता-पुत्री दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


ककोर/ औरैया। बाइक से किसी काम से दिबियापुर की ओर जा रहे एक बाइक सवार युवक को पुलिस की जीप ने टक्क र मार दी। जिससे वह चुटहिल हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर निवासी अंकुर (22) पुत्र राजबहादुर शुक्रवार दोपहर बाइक से दिबियापुर की ओर किसी काम से जा रहा था। ककोर कस्बे के पास सड़क पर एक पुलिस की तेज रफ्तार जीप ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस जीप बजाय रुकने के तेजी से वहां से निकल गई। घायल का सौ शैय्या अस्पताल में इलाज कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

-पिता को गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर किया
-लोडर पुलिस के कब्जे में, चालक भाग निकला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed