फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ट्रैक्टर लूट कर भाग रहे चारों बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ट्रैक्टर लूट कर भाग रहे चारों बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 21 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर लूट कर भाग रहे चारों बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ट्रैक्टर लूट के चार बदमाश पुलिस ने पकड़े
विज्ञापन

- बदमाशों के कब्जे से लूट और अपहरण में प्रयुक्त कार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग पर बुधवार को सुबह चालक को बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूटकर भागने के मामले में पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों की शिनाख्त कर लूट में प्रयुक्त की गई कार को भी बरामद कर लिया है।

बुधवार की रात बेला-बिधूना मार्ग पर इटावा जिले के ग्राम इमिलिया निवासी नीरज पुत्र प्रदीप कुमार ट्रैक्टर से ईंट लादकर रहा था। बेला थाना क्षेत्र स्थित पांडव नदी पुल पर कार सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर को रोक लिया। बदमाशों ने चालक नीरज को पकड़कर कार में डाल लिया था। जबकि दो बदमाश ईट लदे ट्रैक्टर को लेकर भाग निकले। साथी ट्रैक्टर चालकों ने बदमाशों को रोकने के प्रयास किया। सफल न होने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बेला थाना पुलिस ने ट्रैक्टर लेकर भाग रहे दो युवकों को हिरासत में ले लिया था। पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर प्राइमरी स्कूल में बेहोश पड़े ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने मुक्त कराया। पुलिस ने कार से भाग रहे दो अन्य युवकों को जिले की सीमा में दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक कार भी बरामद की है। इस संबंध में सीओ भास्कर वर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवकों के पास से अपहरण व लूट करने में प्रयुक्त की गई कार बरामद की गई है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इस संबंध में एसपी नागेश्वर सिंह ने बताया कि मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed