फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव

सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव

Tue, 14 May 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव
मुरादगंज (औरैया)। क्षेत्र की ऊंचा चौकी के अंतर्गत ग्राम चपटा कुआं के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के आने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहरखुरानी के चलते युवक की मौत की आशंका है।
विज्ञापन



ग्राम चपटा कुआं के पास सोमवार को सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली। जेब में मिले कागजात के आधार पर मृतक की शिनाख्त फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पाठक निवासी राहुल पाल (32) पुत्र रविंद्र पाल के रूप में की। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिवारीजनों को दी। मृतक की मां मीरा देवी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं। मीरा देवी ने पुलिस को बताया कि राहुल नोएडा में एक दवा की कंपनी में काम करता था। शनिवार को राहुल का फोन आया था कि वह कंपनी से 25 हजार रुपये लेकर घर आ रहा है। लेकिन जब रविवार की सुबह वह घर नहीं पहुंचा तो उसको फोन किया। कई बार घंटी जाने के बाद फोन उठा तो राहुल ने रोते हुए बताया कि उसे नहीं पता कि वह कहां है। उसी समय किसी अन्य व्यक्ति ने फोन लेकर बताया कि यह अभी फिरोजाबाद में है और इन्हें इटावा जाने वाली बस में बैठा दिया है।
विज्ञापन


राहुल के जीजा इटावा निवासी सूरज सिंह इटावा बस स्टैंड पर पहुंचे। रात करीब आठ बजे तक इंतजार के बाद भी राहुल नहीं आया तो, चाचा कुंवर पाल के साथ शिकोहाबाद व फिरोजाबाद बस स्टैंड पर भी तलाश किया। उधर, मृतक की जेब से सिर्फ ढाई सौ रुपये व इटावा से मुरादगंज का बस का टिकट मिलने से युवक के जहरखुरानी का शिकार होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। ऊंचा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल जहरखुरानी का कयास लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल की मां मीरा देवी ने बताया कि राहुल दो भाई व एक बहन हैं। राहुल से छोटा नीलेश मुंबई में काम करता है। राहुल नोएडा में एक कंपनी में दवा का काम करता था। बहन की इटावा में शादी हुई है। दोनो भाइयों के भेजे गए रुपयों से ही घर का खर्च चलता है। राहुल अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed