{"_id":"5b5e07af4f1c1bac7d8b555b","slug":"121532889007-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में यात्री से हुई जहरखुरानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस में यात्री से हुई जहरखुरानी
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। दिल्ली से कुठौंद आ रहे एक युवक के साथ रोडवेज बस में जहरखुरानी हो गई। उरई में बस कंडक्टर ने उसे बेहोशी की हालत में देखकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के बेहोश होने से उसके पास मिले नंबरों के आधार पर परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम पतराही निवासी राजू पुत्र गोपी सिंह दिल्ली की एक कंपनी में मजदूरी करता है। शनिवार शाम वह छुट्टी लेकर अपने घर के लिए रवाना हुआ। कुठौंद आने के लिए वह दिल्ली से उरई आने वाली एक रोडवेज बस में सवार हो गया।
रास्ते में औरैया के पास देर रात उसके बगल में बैठे जहरखुरान गिरोह के सदस्य ने उसे कुछ सुंघा दिया। उसके बेहोश होने के बाद उसका बैग व अन्य सामान लेकर रास्ते में कहीं उतर गया। बस उरई पहुंची तब कंडक्टर ने उसे बेहोशी की हालत में देखकर जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
बस में उसका कोई भी सामान नहीं मिला। उसके पास मिली डायरी में लिखे फोन नंबरों के जरिए उसके परिजनों को सूचना दी गई। फिलहाल युवक बेहोश है। उसके होश में आने के बाद ही चोरी हुए सामान की जानकारी मिल सकेगी। परिजनों ने भी अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
दिल्ली से कुठौंद आ रहा था युवक
अमर उजाला ब्यूरो