फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   गलत तरह से बैनामा कराने में सब रजिस्ट्रार सहित चार पर रिपोर्ट

गलत तरह से बैनामा कराने में सब रजिस्ट्रार सहित चार पर रिपोर्ट

Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
गलत तरह से बैनामा कराने में सब रजिस्ट्रार सहित चार पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव उमरेड़ी निवासी महिला ने सब रजिस्ट्रार समेत चार लोगों पर गलत तरह से बैनामा करा लेने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसके बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसके बाद भी बैनामा कराया गया है।
उमरेड़ी निवासी अभिलाषा देवी पत्नी गोविंदनारायण ने थाने में मंगलवार को दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे आशीष की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसके नाम वरासत में जमीन आई है। गांव के शमशाद, अब्दुल गफ्फार और संदीप कुमार उसके बेटे को बहलाकर अपने साथ बिधूना रजिस्ट्रार कार्यालय ले गए। यहां पर उपनिबंधक आनंद श्रीवास्तव से उसकी जमीन का बैनामा करा लिया। बताया कि उसका बेटा सोचने समझने की स्थिति में नहीं है। जानकारी होने पर विरोध तो आरोपी उसे धमकियां दे रहे हैं। थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर उपनिबंधक आनंद श्रीवास्तव समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित पक्ष लड़के की मानसिक स्थिति खराब होने का कोई भी कागज नहीं पाई। मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed