फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बकरी चुराकर भागते समय पांच लोगों को जायलो कार सहित पकड़ा

बकरी चुराकर भागते समय पांच लोगों को जायलो कार सहित पकड़ा

Tue, 12 Mar 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
बकरी चुराकर भागते समय पांच लोगों को जायलो कार सहित पकड़ा

विज्ञापन
फफूंद/ अजीतमल (औरैया)। कोतवाली अजीतमल के एक गांव से रविवार की रात बकरी चोरी करके जायलो कार से भाग रहे बकरी चोरों को पुलिस ने फफूंद में बकरियों सहित पकड़ लिया। फफूंद पुलिस ने पकड़े गए चोरों को जायलो व बकरियों सहित अजीतमल पुलिस को सौंप दिया है।

थाना अजीतमल क्षेत्र के गांव बारेपुरा निवासी किसान रामप्रकाश पुत्र राम सिंह व सरजू पुत्र रामप्रकाश की चार बकरियां घर के बाहर दरवाजे पर बंधी हुई थी। रविवार की देर रात एक जायलो कार से पांच लोग गांव पहुंचे और कुछ दूरी पर कार खड़ी करने के बाद रामप्रकाश के दरवाजे बंधी हुई तीन बकरियों की रस्सी काटकर उन्हें जायलो में लाद लिया। चौथी बकरी चोरी करने के लिए दोबारा किसान के दरवाजे पहुंचे चोर बकरी की रस्सी काट ही रहे थे कि आहट से रामप्रकाश के छोटे पुत्र अनुज की नींद खुल गई। वह घर से बाहर निकला तो दरवाजे पर बकरी चोरों को देख चिल्लाया जिससे बकरी चोर युवक भागने लगे।
विज्ञापन


इधर शोर सुनकर ग्रामीण भी दौड़ पड़े। लेकिन तब तक चोर बकरी लदी जायलो कार में बैठकर भाग निकले। चोरों को भागता देख बकरी मालिक किसान व ग्रामीणों ने बाइकों से जायलो का पीछा किया और डायल यूपी 100 पुलिस को उनके फफूंद की ओर भागने की सूचना दी। जिस पर डायल यूपी 100 पुलिस ने बकरी चोरों को जायलो व चोरी की तीन बकरियों सहित कस्बे के अछल्दा चौराहा पर धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर निवासी मेहताब पुत्र जायद अली, ग्राम भराव निवासी असलम पुत्र कलाम खां, मोहल्ला बाबा पुर्वा फफूंद निवासी शिवम पुत्र अश्वनी कुमार पांडेय, ग्राम दसरौरा निवासी हेमू पुत्र राममहेश, अकबरपुर अयाना निवासी निर्भय सिंह पुत्र अमर सिंह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जायलो कार व उसमे चोरी की लदी तीन बकरियों और पांचों युवकों को थाने ले गई। जहां पीड़ित किसानों ने पुलिस को तहरीर दी। लेकिन फफूंद पुलिस ने मामला अजीतमल का बताकर वही मुकदमा दर्ज कराने को को कहा।

फफूंद प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा ने बताया कि मामला अजीतमल क्षेत्र का था वही मामला दर्ज किया जाएगा। इधर अजीतमल कोतवाली में किसानों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed