फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   गृहकलह के चलते महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

गृहकलह के चलते महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Mon, 11 Feb 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
गृहकलह के चलते महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
दिबियापुर (औरैया)। कस्बे के राणा नगर में रविवार को घरेलू कलह से ऊबकर एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे यहां के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी आ गए हैं। वहीं, पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राणा नगर निवासी सरला देवी (26) की पति ब्रह्मकुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, इस पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



सूचना मिलने पर मृत महिला के पिता इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उदईयापुर गांव निवासी बटेश्वर दयाल भी परिजनों के साथ अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अपनी पुत्री का विवाह सात साल पहले ब्रह्मकुमार के साथ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पुत्री के पांच वर्ष व तीन वर्ष के दो पुत्र हैं। दामाद घर के बाहर ही चाय की दुकान किए है। घर वाले उसको जमीन नहीं दे रहे थे, जिसको लेकर आए दिन लड़ाई-झगड़ा होता था। परिजनों ने अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। घटना के संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक बलिराज शाही ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-दिबियापुर कस्बे के राणा नगर में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed