फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पुलिस व आबकारी टीम ने पछैंया बस्ती में मारा छापा, पांच सौ किलो लहन नष्ट

पुलिस व आबकारी टीम ने पछैंया बस्ती में मारा छापा, पांच सौ किलो लहन नष्ट

Mon, 05 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस व आबकारी टीम ने पछैंया बस्ती में मारा छापा, पांच सौ किलो लहन नष्ट
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र की पछैंया बस्ती में सोमवार सुबह पुलिस व आबकारी टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पांच सौ किलो लहन नष्ट कर 40 लीटर शराब बरामद की गई। छापेमारी से भगदड़ मच गई। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में सदर ब्लॉक गेट के सामने पछैंया बस्ती में सीओ सिटी श्यौदान सिंह, डीओ आबकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला, आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी ने महिला व पुरुष पुलिस बल के साथ सोमवार सुबह लगभग 6 बजे छापेमारी की। छापेमारी से घरों में सो रहे लोगों में भगदड़ मच गई। टीम ने घरों के अंदर लहन व कच्ची शराब की तलाशी शुरू की। टीम ने जमीन में दबे लहन भरे डिब्बों को नुकीले सरिया से छेदकर नष्ट किया।
विज्ञापन


छतों पर भरे रखे लहन को नालियों में बहा दिया। टीम ने इस दौरान 40 लीटर शराब बरामद की। घरों से भाग रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी ने बताया कि छापे के दौरान पांच सौ किलो लहन नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी व बिधूना आबकारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बिधूना कोतवाली पुलिस के साथ क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर के आदर्श नगर मोहल्ले में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 50 लीटर शराब बरामद की। सात क्विंटल लहन नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान चार महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है।



साहब मेरे पति निर्दोष हैं
औरैया। पछैंया बस्ती में पकड़े युवक को पुलिस ने कोतवाली पहुंचा दिया। उसकी पत्नी इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला के पास पहुंची। उसने पति के निर्दोष होने की दुहाई देकर छोड़ने की मिन्नतें कीं। इंस्पेक्टर ने जांच में निर्दोष पाए जाने पर न्याय का भरोसा दिया।



40 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार
पुलिस व आबकारी टीम ने पछैंया बस्ती में मारा छापा, पांच सौ किलो लहन नष्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed