फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कागज व्यापारी से मारपीट कर ताना तमंचा

कागज व्यापारी से मारपीट कर ताना तमंचा

Mon, 04 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कागज व्यापारी से मारपीट कर ताना तमंचा
कालपी। दबंगई के चलते एक युवक ने कागज व्यापारी से मारपीट कर उस पर तमंचा तान दिया। आसपास के लोगों ने युवक को तमंचे सहित पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


शनिवार की देर शाम कागज व्यापारी कन्हैया दुबे अपने भाई गौरव के साथ नगर के निकासा मोहल्ला स्थित कागज फैक्टरी में बैठे थे। तभी वहां बउआ त्रिपाठी निवासी गणेशगंज अपने एक अज्ञात साथी के साथ पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। जब कागज व्यापारी ने प्रतिरोध किया तो बउआ ने उस पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन


इस पर वहां मौजूद लोगों ने बउआ को पकड़ लिया तो दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने बताया कि बउआ त्रिपाठी, कागज व्यापारी कन्हैया दुबे से रंजिश मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बउआ के पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई है। बउआ त्रिपाठी को आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया गया है। जबकि कन्हैया आदि के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

दबंग को दबोचा गया, दोनों पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed