फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Fri, 29 Mar 2019 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
फतेहपुर। नौ माह पहले ब्याही युवती की संदिग्ध हालात में बुधवार रात जहर खाने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। डाक्टरों ने जहर की जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया है।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के उमरगहना गांव निवासी वीरेंद्र राजपूत की बेटी पूनम (25) की शादी 22 जून 2018 को थरियांव थाने के रामपुर गांव निवासी राजगीर सोमनाथ से हुई थी। पति ने बताया कि वह कानपुर में काम करता है। पत्नी साथ चलने की जिद कर रही थी। इसे लेकर विवाद था। बुधवार रात पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौत हो गई। उधर, पूनम के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को ससुरालीजन दहेज में सोने की चेन की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे। बेटी को दस मार्च को मारपीट कर दामाद मायके छोड़ गया था। उसके बाद दूसरे दिन साथ ले गया था। बेटा बड़का 19 मार्च को होली का त्योहार लेकर
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन के घर गया था। विवाद होने पर बहन को लेकर घर आ रहा था। दामाद ने फोन पर गोली मारने की धमकी दी थी। वह रास्ते से ही वापस बहन को छोड़ आया था। बेटी की ससुरालीजनों ने जहर खिलाकर हत्या की है। थानेदार संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मायके पक्ष की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
फोटो संख्या एवं परिचय
1- पोस्टमार्टम हाउस में रोती बहन सुमित्रा व अन्य
नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
- जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत, विसरा सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
दस दिन बाद चोरी की रिपोट दर्ज
राधानगर की दो चोरियों की अभी नहीं हुई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करने वाली पुलिस ने बुधवार रात बोलेरो चोरी के प्रकरण में कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई बीजेपी नेत्री के हस्तक्षेप पर की है। अभी भी कई चोरी की घटनाओं के मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलंदपुर निवासी रज्जन की राधानगर बिजली उपकेंद्र के पास से दस दिन पहले बोलेरो चोरी हो गई थी। पीड़ित ने चौकी में शिकायत की थी। कई बार पुलिस ने तहरीर बदलाई। उसके बाद भी पीड़ित को टकराए रही। सीओ सिटी केडी मिश्रा के पास बीजेपी नेत्र विजय लक्ष्मी साहू पीड़ित को लेकर पहुंची। सीओ के आदेश पर कोतवाली पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। राधानगर चौकी क्षेत्र में दीपू सिंह, राजेश तिवारी के घरों में हुई चोरियों के मामलों में एक माह बीतने के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वाहन चोरियों के मामले तेजी से बढ़े हुए हैं। शहर के लखनऊ बाईपास पेट्रोल टंकी से बृजेश मौर्या एक पखवारे पहले ट्रक चोरी हुआ। इसी तरह पिछले माह बाकरगंज पुलिस चौकी के पीछे से रोहित शुक्ला का बदमाशों ने ट्रक पार कर दिया। बाईपास से पिछले माह कई और ट्रक चोरी हो चुके हैं। मामलों के खुलासों में पुलिस के हाथ खाली पड़े हैं। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटनाओं की छानबीन में विवेचक लगे हैं। चोरों की छानबीन कराई जा रही है।

पत्नी को मेमोग्राफी जांच में ब्रीस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण मिले हैं। आगे की जांच और इलाज के लिए डाक्टर ने कुछ और जांचें कराने को कहा है। कुछ जांचें जेके कैंसर संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed