फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   साल भर न चल सकी परिजनों की बिना मर्जी से की हुई शादी

साल भर न चल सकी परिजनों की बिना मर्जी से की हुई शादी

Sat, 25 Nov 2017 11:14 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
साल भर न चल सकी परिजनों की बिना मर्जी से की हुई शादी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)। लव मैरिज के एक साल बाद ही युवती ने पति के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कस्बा के एक बाजार निवासी एक युवक का कस्बे के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। परिजनों ने विरोध किया तो तो प्रेमी प्रेमिका ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और कुछ दिन फरार रहे। इसके बाद लड़का अपनी प्रेमिका को घर में पत्नी के रूप में रखने लगा। कुछ दिनों बाद दोनों में विवाद होने लगा और मोहब्बत तकरार में बदल गई। पिछले माह युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी मगर बाद में मामला सुलह समझौते से निपट गया। इसके बाद शुक्रवार की शाम युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी गुरुचरन सिंह ने बताया कि दोनों ने एक वर्ष पूर्व आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed