फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   17 घरों में कनेक्शन कटने के बाद भी चलती मिली बिजली

17 घरों में कनेक्शन कटने के बाद भी चलती मिली बिजली

Sun, 05 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
17 घरों में कनेक्शन कटने के बाद भी चलती मिली बिजली

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। बिजली विभाग की टीम ने शुक्रवार की शाम शहर के दो मोहल्लों में अलग अलग टीम बनाकर छापेमारी की। 17 लोगों के घरों में कटिया से बिजली चलती हुई मिली। जेई की तहरीर पर पुुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


जेई नरेंद्र कुमार ने टीम के साथ मोहल्ला सत्तेश्वर में छापेमारी की। यहां बिल न जमा होने से कनेक्शन कट चुके मीना देवी, राधेश्याम, मोहर सिंह, अमर सिंह, परमसुख, सावित्री देवी व शांति देवी के यहां कटिया से बिजली चलती हुई मिली।
विज्ञापन


इधर ओमनगर में जेई शशिकांत मौर्या ने टीम के साथ छापेमारी की, जिसमें मालती शर्मी, नर्मदा प्रसाद, रमेश चंद्र, विजय कुमार, महेश चंद्र, नाथूराम, पवन कुमार, जानकी प्रसाद, मिथलेश, श्यामा देवी, संजय कुमार, आनंद तिवारी के घर पर भी कनेक्शन कटने के बाद कटिया से बिजली जलती हुई मिली। कोतवाली पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जेई शशिकांत मौर्या ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी से कहा कि वह अनधिकृत रूप से बिजली प्रयोग न करें वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जेई की तहरीर पर पुुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed