फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In the Central Bank, the thief got broken broken handkerchief

गला दबाने से हुई थी मनीष की मौत

Thu, 23 Aug 2018 11:13 PM IST
गला दबाने से हुई थी मनीष की मौत
गला दबाने से हुई थी मनीष की मौत Updated Thu, 23 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर के बीहड़  में एक सप्ताह पहले पुलिस ने पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया था। पोस्टमार्टम के बाद आई रिपोर्ट में युवक की मौत गला दबाकर होने से आने पर पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर रखा है।
विज्ञापन

इटावा जिले के थाना लवेदी के ग्राम सांवला निवासी मनीष (24) पुत्र रघुवीर सिंह का शव पुलिस ने गत 16 अगस्त को पैगंबरपुर के जंगल में पेड़ से झूलता बरामद किया था। इस मामले में मृतक मनीष के पिता रघुवीर सिंह ने जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस को पुत्र के द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात नकारते हुए उसकी हत्या करने की बात कही थी। जिसमें उन्होंने ग्राम सांवला निवासी सुरेश, जितेंद्र कुमार, वीर सिंह व होम सिंह के खिलाफ पुत्र की हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था। इस प्रकरण में कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाया जाना आया है। ऐसे में मामला पूरी तरह से संदिग्ध हो गया है। बताया कि पहले इस प्रकरण की जांच प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होने की स्थिति में की जा रही थी लेकिन अब मामला हत्या का समझ में आ रहा है। इस कारण से इस पूरे मामले को दोनों स्थितियों से जांच की जा रही है। बताया कि जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed