{"_id":"6339e83dcc370f05cd117384","slug":"crime-up-news-auriya-news-auraiya-auraiya-news-knp721370981","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
सहार। भंडरिया में बिजली के खंभे में लगे सपोर्टिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा घटना का जिम्मेदार ठहराया है।
सहार थाना क्षेत्र के भंडरिया निवासी देशराज वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे पत्नी गुड्डी देवी (50) घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। झाड़ू लगाते हुए घर के बाहर लगे खंभे के पास पहुंच गईं। वहीं पर सफाई करने के दौरान उन्होंने खंभे में लगे सपोर्टिंग तार को छू लिया। इससे वह करंट की चपेट में आ गईं। चीखने की आवाज सुन कर पहुंचे परिजनों ने उन्हें किसी तरह तार से अलग किया। सीएचसी सहार ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
देशराज ने बताया कि कुछ दिन पहले खंभे पर लगे बॉक्स का तार टूटा था। इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। उन्होंने हादसे का जिम्मेदार विद्युत विभाग को ठहराया है। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।