{"_id":"639b660cbc677e6b444f4c59","slug":"crime-up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp733694798","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दहेज उत्पीड़न व पुत्र को छीन ले जाने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दहेज उत्पीड़न व पुत्र को छीन ले जाने की रिपोर्ट
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर निवासी अफसाना बेगम ने कोतवाली में ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसकी शादी दो नवंबर 2012 को भिंड निवासी मोहसिन खान के साथ हुई थी।
पति जूते की एजेंसी लेने के लिए उससे एक लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बना रहे हैं। बताया कि पिता ने रुपये दे पाने में असमर्थता जताई तो ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। जानकारी होने पर पिता ने किसी तरह से 50 हजार रुपये की व्यवस्था करके रुपये दिए भी, लेकिन पति ने रुपये बर्बाद कर दिए।
बताया कि अब पति दोबारा रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने के चलते उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति मोहसिन, सास तरन्नुम, ससुर मुन्ना उर्फ इरफान, जेठ शाहिद, देवर सोहेल, चचिया ससुर इम्तियाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)