फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,up news,auraiya news,auraiya

घर से निकली किशोरी का दुपट्टा यमुना किनारे मिला, लापता

Tue, 18 Oct 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,auraiya news,auraiya
अयाना। सुबह घर से बिना बताए निकली किशोरी को खोजने पर यमुना किनारे उसका दुपट्टा मिला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

अयाना के सिहौली निवासी राजू की बेटी भूरी(19) सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे के करीब घर से कहीं चली गई। परिजनों के जागने पर बेटी घर पर नहीं मिली तो उसे आसपास व खेतों में खोजा।
इस दौरान उसका दुपट्टा गांव के बाहर यमुना नदी के किनारे पड़ा मिला। नदी के किनारे मिट्टी पर पैरों के निशान मिले।
दुपट्टा मिलने पर पिता ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुपट्टे को कब्जे में लेकर लोगों से पूछताछ की। पिता राजू ने बेटी के यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

भूरी का कुछ पता न चल पाने की वजह से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता राजू ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। जल्द ही किशोरी की तलाश कर उसे बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed