फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,up news,auraiya news,auraiya

कोर्ट के आदेश पर अकबरपुर के पांच लोगों पर मुकदमा

Tue, 18 Oct 2022 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,auraiya news,auraiya
दिबियापुर। बेटी को घर से बहला फुसला कर ले जाने के मामले में पीड़ित पिता ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाने में कोर्ट के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट में एक पिता ने बताया कि सात जून को वह पत्नी के साथ काम पर गए थे। कानपुर देहात में अकबरपुर के बाढ़ापुर गांव निवासी रामजी, पिता भूरा, भाई उमेश व सूरज उर्फ पट्टू व मां रमा देवी के साथ आया।
विज्ञापन

घर में मौजूद बेटी को अपने साथ बहला-फुसाकर ले गया। साथ ही बेटी घर से एक लाख 40 हजार रुपये व लाखों के जेवर भी ले गई। वह काम से घर लौटे तो बेटी को न देख उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच मोहल्ले के कुछ लोगों ने बेटी को रामजी व उसके परिजनों द्वारा ले जाने की बात कही। इस पर फोन कर रामजी के परिजनों से बात की, तो उन लोगों ने गाली-गलौज की।

आठ जून को दिबियापुर आकर परिजनों से मारपीट की। मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की मदद ली। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed