{"_id":"634da89d9d4c17215129a102","slug":"crime-up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp7238236116","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकने से हुई थी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकने से हुई थी महिला की मौत
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव नया पुरवा में शनिवार सुबह घर के अंदर फंदे से महिला का शव लटका मिला था। महिला के पिता ने हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे पर लटकने से आया है।
बता दें कि नया पुरवा निवासी करन प्रताप उर्फ रजनू की पत्नी विनीता (30) का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने मृतका के बेटे शिवांशू (7) से पूछताछ की। बेटे ने बताया कि मां के साथ पिता ने मारपीट की थी।
बेला थाने के दौलतपुर गांव निवासी मृतका के पिता प्रेमचंद्र व भाई इंद्रपाल भी जा पहुंचे थे। पिता ने बताया था कि बेटी विनीता राजपूत की शादी आठ साल पहले हुई थी। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल के लोग प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
आरोप था कि शनिवार सुबह पति ने पिता व मां के साथ मिलकर बेटी को मार दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेंअ मौत का कारण हैंगिंग आया है। हालांकि अभी तक पीड़ित पक्ष ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। (संवाद)