फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,up news,auraiya news,auraiya

अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईवे पार कर रहे युवक की मौत

Fri, 07 Oct 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,auraiya news,auraiya
अजीतमल। कानपुर-आगरा हाईवे पर सड़क पार कर रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने कागजातों के आधार पर परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

अजीमतल कोतवाली क्षेत्र के रुरुआ निवासी शैलेंद्र (32) पुत्र कृष्णानंद निषाद दिल्ली में सिलाई का काम करता था। मंगलवार को वह अपने छोटे भाई कप्तान सिंह के साथ दिल्ली जाने के लिए घर से निकला। छोटा भाई बस से दिल्ली के लिए पहले ही निकल गया। कुछ काम होने से शैलेंद्र रुक गया।
विज्ञापन

काम निपटाने के बाद शैलेंद्र बस पकड़ने के लिए हाईवे पार कर पेट्रोल पंप की ओर जाने लगा। इसी बीच औरैया की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को हाईवे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी अजीतमल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव के पास से बरामद कागजातों से परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता कृष्णानंद ने बताया कि बेटे की चार साल पहले शादी हुई थी। उसके एक बेटा कारव व बेटी नीतिशा है। सोमवार को नवरात्र में होने वाले हवन में शामिल होने के लिए घर आया था। शैलेंद्र की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अर्चना का रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed